टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। सेक्रेड हार्ट स्कूल में 15 अगस्त को हर्ष और उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम स्कूल के खेल मैदान में आयोजित हुआ। प्राचार्य नवीन कुमार ने झंडोतोलन किया।
राष्ट्रगान के बाद शिक्षकों और बच्चों ने तिरंगे को सलामी दी। शिक्षक राकेश पांडेय के नेतृत्व में बच्चों ने मार्च पास्ट कर दिल्ली के पैरेड की याद को ताजा कर दी। इस मौके पर स्कूली बच्चे अलग-अलग वीर- वीरांगनाओं के वेश में सज कर आये थे, जो कार्यक्रम के लिए आकर्षण का विशेष केंद्र था। इस मौके पर बिहार रेजीमेंट इडियन आर्मी के हवलदार वीरेंद्र कुमार वर्मा विशेष रूप से मौजूद थे।
मौके पर प्राचार्य नवीन कुमार ने कहा कि आजादी के 77वीं वर्षगांठ को मनाने के लिए हम सब यहां एकत्रित हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के 77 वर्षों में देश ने हर क्षेत्र में तरक्की की है। चाहे सुरक्षा का हो, तकनीक का हो, विज्ञान का हो या शिक्षा का। उन्होंने एक गीत गाकर लोगों के बीच एकता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।
इस मौके पर अपने हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे बच्चे कार्यक्रम की शोभा को बढ़ा रहे थे। इस दौरान संगीत शिक्षिका शालू अरोड़ा के निर्देशन में बच्चों ने देश भक्ति गीत गाकर समा बांधी। जबकि तनीषा शर्मा ने अंग्रेजी और अन्नू सिंह ने हिंदी में भाषण दिया जिसे लोगों ने काफी सराहा। धन्यवाद ज्ञापन निदेशक प्रमोद कुमार ने दिया।
उन्होंने सभी लोगों को आजादी के 77वें वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामना दी और कहा कि इस आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखने में हर किसी को योगदान देने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन एकेडमिक को-ऑर्डिनेटर प्रवीण कुमार, छात्र ऋषि सिंह और अंशिका सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
मौके पर विद्यालय के डिप्टी डायरेक्टर विनोद कुमार, एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद कुमार शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, मुकेश सिंह के अलावा शिक्षकों में दीपक सर्राफ, संजय तिवारी, जयप्रकाश सिंह, पवन ठाकुर, आशुतोष गौतम, सुभय कुमार, किशोर कुणाल, प्रिंस वर्गीस, फैयाज कैशर, विक्रम कुमार, शंकर कुमार, रणजीत सिंह, चंदन पांडेय, राहुल कुमार, सतीश कुमार, विक्की कुमार, पायल सिंह, अभिलाष सिंह, रजनी वाला, कामिनी सहाय, कुंतल जेठवा, सरोज पांडेय, रेणु सेठ, पूजा सलूजा, स्वीटी सिन्हा, रूबी वर्मा, प्रियंका सिंह, सपना शर्मा, मरियम मैम, प्रियंका गुप्ता, अलका सिंह, सीमा जैन, विशाल आनंद, अनमोल रतन, मनोज कुमार सिंह, सुनील पाठक, संजय कुमार, रमेश कुंज, लता सिन्हा, शशि राज, निर्मल अरोड़ा, स्वाति कुमारी समेत कई अभिभावक और बच्चे मौजूद थे। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद बच्चों के बीच मिठाई का वितरण किया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse