स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा संघ ने आजादी की 76वीं वर्षगांठ के साथ अपना स्थापना दिवस भी मनाया

 

टीम एबीएन, रांची। आज स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा संघ के कांके रोड स्थित कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संगठन के अध्यक्ष मनोज कुमार ने झंडोत्तोलन किया एवं संगठन के सदस्यों ने अपना वक्तव्य दिया। 

तत्पश्चात आज ही स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा संघ की पहली वर्षगांठ मनाई गई जिसमें स्वामी सहजानंद सरस्वती के  चित्र पर माल्यार्पण करके एवं परशुराम जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके सब लोगों ने हिस्सा लिया तथा सब लोगों ने एक साथ स्वरूची भोज का आनंद लिया।

तत्पश्चात अन्न दान योजना के तहत आज हमारे संगठन के वर्षगांठ पर आशा फाउंडेशन होसुर तुपुदाना में जाकर अनाथ बच्चों के बीच कच्चा अनाज एवं मिठाइयों का वितरण किया और साथ ही उन लोगों के साथ 2 घंटे का समय बिताया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse