टीम एबीएन, रांची। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) की वार्षिक आमसभा बैठक 27 अगस्त को होगी। इससे पहले 16 अगस्त को कमेटी आॅफ मैनेजमेंट की 7वीं बैठक 16 अगस्त को रांची स्थित जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगी। मैनेजमेंट आफ कमेटी की बैठक के लिए जारी नोटिस में सचिव का हस्ताक्षर है।
इसमें कई एजेंडों पर चर्चा की बात कही गयी है। इसमें मुख्य रूप से जेएससीए के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी की पुण्य तिथि पर जेएससीए स्टेडियम परिसर में उनकी प्रतिमा लगाये जाने के मामले पर पर रिव्यू किया जायेगा। साथ ही इसके खर्च पर कमेटी आफ मैनेजमेंट की मुहर लगेगी।
उनकी प्रतिमा दिसंबर में लगायी जा सकती है। साथ ही 16 अगस्त की बैठक में पिछले वित्तीय वर्ष की वार्षिक रिपोर्ट को भी अंतिम रूप दिया जायेगा। 2023-24 सत्र के लिए न्यायमूर्ति वीके बिष्ट को जेएससीए काओंबुडस्मैन और एथिक्स अफसर नियुक्त किया जायेगा।
कमेटी आफ मैनेजमेंट की बैठक में उनके मनोनयन को मंजूरी दी जायेगी। न्यायमूर्ति वीके बिष्ट उत्तराखंड के मूल निवासी है। उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड न्यायालय में न्यायमूर्ति के रूप में अपना योगदान दिया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse