एबीएन डेस्क। बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म गदर 2 कमाई के मामले में आग की तरफ फैल रही है। तारा सिंह की कहानी तीन दिन तक 134 करोड़ की कमाई कर चुकी है। गद्दर 2 के क्रेज में हालांकि अक्षय कुमार की ओएमजी 2 पिछड़ गयी।
अगर तीन दिन की रिपोर्ट देखें तो रविवार को ओएमजी 2 की शुरूआती दो दिन से ज्यादा कमाई हुई है। कमाई के मामले में तीसरे दिन गदर ने केजीएफ 2 रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गदर 2, संडे को सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्मों में केजीएफ 2 को पछाड़कर दूसरे नंबर पर आ गयी है।
पहले रविवार को 50 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वाली अभी तक दो ही फिल्में थीं- पठान और केजीएफ 2 (हिंदी)। जहां शाहरुख खान की पठान ने पहले संडे को 60.75 करोड़ रुपए कमाये थे, जबकि मॉन्स्टर केजीएफ 2 (हिंदी) ने संडे को 50.35 करोड़ का कलेक्शन किया था।
वहीं तीसरे दिन गदर 2 ने 51 करोड़ से 52 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन किया है। इसके अलावा अब तक सिर्फ 4 ही हिंदी फिल्में ऐसी थीं जिन्होंने बॉक्स आॅफिस पर एक दिन में 50 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा कलेक्शन किया- पठान, केजीएफ 2, वॉर और ठग्स आफ हिंदोस्तान।
अब गदर 2 भी इस खास लिस्ट में शामिल हो गयी है। जब गदर 2 रिलीज हुई थी, तब से ही सिनेमाघरों में छायी हुई है। पहले दिन के शो के लिए एडवांस बुकिंग से साफ हो गया था कि फिल्म सुपरहिट होने वाली है। साल 2001 में आई गदर भी खूब चर्चा में रही थी, जिसे आज भी पसंद किया जाता है।
अब जब इसका 1971 के समय पर दूसरा पार्ट आया तो लोग देखने में उस्तुक दिखे। इस फिल्म को तीसरे दिन 18 प्रतिशत का सॉलिड जंप मिला है। पहले दिन शुक्रवार को गदर 2 ने 40.10 करोड़ की कमाई की थी, जबकि दूसरे दिन शनिवार को 43 करोड़ कमाये। तीसरे दिन यानि रविवार की छुट्टी का फायदा सनी देओल को मिला और इसकी कमाई करीब 51 करोड़ तक पहुंच गयी।
वहीं अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की ओएमजी 2 गदर से पिछड़ गयी। हालांकि, इस फिल्म की शुरुआती दो दिनों से बेहतर कमाई संडे को ही हुई। फिल्म ने तीसरे दिन 18 करोड़ के करीब कमाई की है। पहले दिन, शुक्रवार को फिल्म ने 10 करोड़, शनिवार को फिल्म ने 15 करोड़ की कमाई की। अब संडे, रविवार को इसकी कमाई 18 करोड़ तक पहुंच गयी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse