टीम एबीएन, रांची। बहु बाजार स्थित सफायर रेसीडेंसी अपार्टमेंट में हरियाली सावन महोत्सव सह मिलन समारोह मनाया गया। महिलाओं ने सावन महोत्सव का खूब लुत्फ उठाया। मौके पर महिलाओं ने हरे रंग का वस्त्र धारण कर शिव के भजनों और सावन के मनमोहक फिल्मी गीतों पर खूब झूमे और ठुमके लगाये।
सावन महोत्सव में लगाये गये झूले में झूलकर झूले का आनंद लिया। मौके पर अंताक्षरी, हौजी गेम, गीत, शायरी, फैशन एवं अन्य मनोरंजक कार्यक्रम किये गये। साथ ही उपस्थित लोगों ने लजीज व्यंजनों का लुत्फ भी उठाया। महिलाओं ने भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया। कहा कि बदलते समय के साथ भारतीय पर्व और परंपरा को लोग भूलते जा रहे हैं। ऐसे आयोजन से आपस में प्रेम-भाव, मिलना-जुलना बना रहता है।
सावन महोत्सव में सचिव उमा देवी, कोषाध्यक्ष नूतन भारती, संतोषी मुरारका, सारिका ठाकुर, जुली कुमारी, किरण सिंह, अनु रिचा, मंजू कुमारी, नीतू दास, सोनी ठाकुर, कालिंदी, अनुपम, पुष्पा, नीतू, रेणुका, आकांक्षा के अलावा बड़ी संख्या में अपार्टमेंट की महिलाएं उपस्थित थी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse