टीम एबीएन, रांची। शहर के बीचोंबीच रांची बड़ा तालाब के पश्चिम घनी आबादी से घिरे एवं बंद पड़ी चीनी मिट्टी कारखाने की जमीन पर हो रहे अवैध कचरा डंपिंग के विरोध में अघोर पथ नागरिक मंच के सदस्यों ने जन प्रदर्शन किया। साथ ही भविष्य में कचरा डंपिंग करते हुए पकड़े गये दोषी पर नागरिक मंच ने 5000 रुपये दंड का प्रावधान किया।
विदित हो कि रांची बड़ा तालाब के पश्चिम स्थित चीनी मिट्टी कारखाना दशकों से बंद पड़ा है और इसकी चहारदीवारी ढह चुकी है। विगत वर्षों से यह अवैध रूप से कचरा डंपिंग का स्थान बना हुआ है। कचरा का ढेर बढ़ते-बढ़ते अब भयावह स्थिति में पहुंच चुका है। आसपास रहने वाली घनी आबादी त्रस्त है और इस बरसात में महामारी फैलने का भय जनता के बीच व्याप्त है।
इस मुद्दे पर प्रशाशन की बेरुखी से निराश होकर स्थानीय लोगों ने अपने संगठन अघोर पथ नागरिक मंच के बैनर तले आज जन प्रदर्शन किया। अवैध रूप से रात के अंधेरे में अपने मुहल्ले में हो रहे कचरा डंपिंग का समाधान सदस्यों ने खुद सामूहिक रूप से करने का संकल्प लिया।
यह भी निर्णय लिया गया कि यदि इस मुद्दे पर प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो भविष्य में रात्रि काल में कारखाने से लगी सड़क को नागरिक मंच जाम करेगा, जिससे कि अवैध कचरा डंपिंग करनेवाले वाहनों को रोका जा सके।
जन प्रदर्शन कार्यक्रम में यशवंत शाहदेव, अथर इमाम, वकील अभय सहाय एवं कीर्तिमान नाथ ने अपने विचार रखे। जन प्रदर्शन में सबदर इमाम, मो उमर, संतोष तिर्की, राजेश साहू, विक्रम शाहदेव, नागदमनी, अशोक मिश्र एवं अघोर पथ नागरिक मंच के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse