एबीएन सेंट्रल डेस्क। आईएमडी के मुताबिक, शनिवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, नागालैंड, मणिपुर और मेघालय के अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ के अलावा राजधानी दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के भी अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।
भूस्खलन और बाढ़ की बढ़ी संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शनिवार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में शनिवार और रविवार, असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर में रविवार को भारी बारिश का असर देखने को मिलेगा।
आईएमडी ने सड़कों पर स्थानीय बाढ़, निचले इलाकों में जलभराव और प्रमुख शहरों में यातायात पर भारी बारिश के असर को लेकर आगाह किया है। इस दौरान पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन या भूस्खलन का अनुभव देखने को मिल सकता है।
बता दें कि भारी बारिश के चलते एक बार फिर से किसानों की मुश्किल बढ़ने वाली है। एग्रोमेट सेवाओं ने किसानों को उत्तरी आंतरिक ओडिशा, उत्तरी छत्तीसगढ़ और पूर्वी और मध्य मध्य प्रदेश में धान की रोपाई स्थगित करने की सलाह दी है। इसके साथ ही किसानों अपने खेतों से पानी निकालने को कहा है जिससे खेतों में जल भरा न हो।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse