कोरोना के बाद अब "एरिस" दे रहा लोगों को टेंशन

 

  • ब्रिटेन में वायरस की चपेट में हर सात में से एक शख्स, क्या बढ़ेगा दुनिया में कहर!

एबीएन सेंट्रल डेस्क। ब्रिटेन में कोविड 19 के नये स्ट्रेन ने कोहराम मचा दिया है। कोरोना के इस नये वेरिएंट का नाम इजी.5.1 है, जो ओमीक्रॉन से ही पैदा हुआ है। चिंता करने वाली बात ये है कि नया वैरिएंट तेजी से लोगों के बीच फैल रहा है। 

गौरतलब हो कि पिछले महीने इसे ब्रिटेन में डिटेक्ट किया गया था। नये वैरियंट के चलते ब्रिटेन में कोविड के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। ब्रिटेन की स्वास्थ्य एजेंसी के मुताबिक, ईजी.5.1 को एरिस उपनाम दिया गया है। ये सात कोरोना के नये मामलों में से एक हो सकता है।

हेल्थ एजेंसी के मुताबिक, एरिस को 3 जुलाई को पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कोविड के नये वैरिएंट के तौर पर पहचाना गया था। उसी दौरान से ही ग्लोबल हेल्थ एजेंसी यानी डब्ल्यूएचओ ने नये स्ट्रेन पर ध्यान रखना शुरू कर दिया था। बताते चलें कि ब्रिटेन के डेटा में जीनोम की बढ़ती संख्या के कारण इसे 31 जुलाई को मॉनिटरिंग सिग्नल से बढ़ाकर वैरिएंट V-23JUL-01 कर दिया गया था।

कितना खतरनाक है एरिस

फिलहाल, इस बात के किसी तरह से संकेत नहीं मिले हैं कि एरिस वेरिएंट ज्यादा खतरनाक है। लेकिन हेल्थ एजेंसी के टेड्रोस गोब्रिएसिस ने दुनियाभर के देशों को कोरोना के नए स्ट्रेन पर चेतावनी जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि देशों को सावधानी बतरने में चूक नहीं करनी चाहिए। ब्रिटेन की हेल्थ एजेंसी के डेटा के मुताबिक, कोविड 19 के नये मामले में एरिस से संक्रमित मरीजों की संख्या 14.6 प्रतिशत है।

ब्रिटेन में बढ़ा कोविड

ब्रिटिश हेल्थ एजेंसी के मुताबिक, रेस्पिरेटरी डेटामार्ट सिस्टम के जरिए करीब 4,396 सैंपल लिए गये। इनमें से 5.4 फीसदी मरीजों में कोरोनावायरस की पुष्टी की गयी। वहीं, पिछली रिपोर्ट में ये संख्या 4,403 में से 3.7 फीसदी थी। इस बीच, ब्रिटिश स्वास्थ्स एजेंसी में टीकाकरण चीफ डॉक्टर मैरी ने बताया है कि कोरोना के मामलों में बीते दिनों के मुकाबले इजाफा देखने को मिल रहा है। खासकर, बुजुर्ग नये स्ट्रेन के निशाने पर हैं। हम इसकी बारीकी से जांच कर रहे हैं। इसके अलावा, लोगों से कोविड-19 के सभी प्रोटोकॉल फॉलो करने की सलाह भी दे रहे हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse