बिहार करेगा INDIA का समर्थन

 

  • सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद लालू से मिलने पहुंचे राहुल, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

एबीएन सेंट्रल डेस्क। मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक दौरान दोनों नेताओं ने विपक्षी गठबंधन सहित कई मुद्दों पर बातचीत की। 

दोनों नेताओं की यह बैठक दिल्ली में आरजेडी सांसद मीसा भारती के घर पर हुई। इस बैठक में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत कई नेता मौजूद थे।

सूत्रों ने बताया कि कि दोनों नेताओं ने इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस के साथ आगे बढ़ने की रणनीति सहित कई राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने आरडेजी प्रमुख के स्थास्थ्य के बारे में हालचाल जाना। पूर्व कांग्रेस प्रमुख और लालू प्रसाद ने बिहार की राजनीति पर भी चर्चा की, जहां राजद, कांग्रेस, वामपंथी दल और जदयू नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में हैं।

INDIA की तीसरी बैठक की तारीख तय!

बता दें कि विपक्षी दलों (INDIA) की अगली व तीसरी बैठक 31 अगस्त से एक सितंबर तक मुंबई में होगी। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दरअसल, पहले यह बैठक 25-26 अगस्त को होने वाली थी लेकिन कुछ नेताओं के व्यस्त शेड्यूल होने के कारण इस बैठक को आगे के लिए टाल दिया गया. इंडिया की इस बैठक में संयोजक पर फैसला हो सकता है। इसके साथ ही समन्वय समिति का भी गठन हो सकता है।

2024 में राहुल गांधी बनेंगे INDIA का चेहरा!

सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद कांग्रेस का जोश हाई है। कुछ दिनों में उनकी सांसदी भी बहाल हो जायेगी। ऐसे में अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या राहुल 2024 में INDIA की तरफ से पीएम पद का चेहरा बनेंगे? क्योंकि जब उनकी संसद सदस्यता बहाल हो जाएगी तो वह 2024 के लोकसभा चुनाव में पूरे दमखम के साथ ताल ठोक सकते हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse