झारखंड में पांच डीएसपी का तबादला, जानें कौन-कहां गये

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओर पुलिस उपाधीक्षक पद के पांच पुलिस अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की है। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी की है।

पुलिस अधिकारी : कहां थे : कहां गये

  • वशिष्ठ नारायण सिंह : एसडीपीओ, लोहरदगा : एसडीपीओ, बोकारो
  • सुमित प्रसाद : डीएसपी, जैप-5, देवघर : एसडीपीओ, डुमरी, गिरिडीह
  • जय प्रकाश नारायण चौधरी : डीएसपी, अपराध अनुसंधान विभाग, रांची : एसडीपीओ, गोड्डा
  • सुदर्शन कुमार आस्तिक : पदस्थापन की प्रतीक्षा में : डीएसपी, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची
  • अरविंद कुमार सिंह : डीएसपी, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची : डीएसपी, विशेष शाखा, रांची

वैसे पदाधिकारी जिनके स्थान पर किसी अन्य का पदस्थापन हो गया है एवं उनका पदस्थापन कहीं नहीं किया गया है, उन्हें पुलिस मुख्यालय, रांची में योगदान करने का आदेश दिया गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse