टीम एबीएन, रांची। मोदी उपनाम से संबंधित टिप्पणी के मामले में कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष आदरणीय राहुल गांधी जी की दोषसिद्धि पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के आदेश का स्वागत करते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि यह सत्य और न्याय की जीत हुई है, हमारे नेता राहुल गांधी जी देश की जनता की आवाज है जिसे केंद्र सरकार चाहे जितनी भी षड्यंत्र कर ले दबा नहीं सकती है।
गौरतलब है कि अपने ऐतिहासिक फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने मोदी उपनाम से जुड़ी टिप्पणी को लेकर 2019 में दायर आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगा दी है।
मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि आज का दिन लोकतंत्र को समर्पित है, राहुल गांधी जी की दोषसिद्धि पर रोक लगाने वाले माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का देश की जनता स्वागत करती हैं।
यह सत्य की जीत है, विश्वास की जीत है, दृढ़ निश्चय और आत्म सम्मान की जीत है, लोकतंत्र की जीत है, न्याय की जीत है, अब स्पष्ट है कि कोई भी तानाशाही ताकत जनता की आवाज को दबा नहीं सकती। नफरत, डर और अन्याय के विरुद्ध अब ????? की आवाज बुलंद हो रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse