टीम एबीएन, रांची। आज झारखंड विधानसभा मानसून सत्र का अंतिम दिन है। वहीं, आज विपक्ष सरकार पर प्रतियोगी परीक्षा विधेयक को लेकर सवाल खड़े कर रहा है।
दरअसल, सदन की शुरुआत के साथ ही भाजपा ने अपना विरोध दर्ज कराया और विधेयक वापस लेने की मांग की। विपक्ष वेल में पहुंचकर हेमंत सरकार हाय-हाय के नारे लगाने लगे। सभा के अध्यक्ष ने विपक्ष से सदन चलाने और चर्चा में शामिल होने की अपील की।
भाजपा ने कहा कि नकल कौन कर रहा है, पहले से कानून है इसके बावजूद भी कानून बनाया गया। सरकार इस कानून के माध्यम से अपनी कमियों को, घोटालों को छिपा रही है।
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कल भी सदन में विधायकों ने प्रतियोगी परीक्षा विधेयक को काला कानून बताया था। भाजपा इसे काला कानून मानती है। इस कानून से कदाचार रुकेगा नहीं बल्कि और बढ़ेगा। परीक्षा में कदाचार छात्र नहीं जेपीएससी और जेएससीसी कर रही है।
नौकरी के लिए आवेदन निकालने के बाद यह लोग नियम बदलते हैं। वहीं, विपक्ष लगातार इस मुद्दे को लेकर नारेबाजी करता रहा, जिसके चलते हंगामे को देखते हुए अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse