एबीएन सेंट्रल डेस्क। सुप्रीम कोर्ट से सजा में राहत मिलने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आज नहीं तो कल सच्चाई की जीत होती ही है। मुझे क्या करना है मेरे दिमाग में है। राहुल ने जनता के प्यार के लिए भी शुक्रिया अदा किया।
वहीं, अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि सत्य और साहस की जीत हुई है। राहुल गांधी ने गजब का साहस दिखाया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जल्द ही संसद में लौंटेंगे। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम मामले पर सुनवाई करते हुए राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी है।
इसके बाद उनकी सांसदी की बहाली का रास्ता साफ हो गया है और जल्द संसद सदस्यता बहाल की जा सकती है। इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरनेम वाली टिप्पणी से जुड़े मानहानि के मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद शुक्रवार को कहा कि चाहे कुछ भी हो जाये, वह भारत की अवधारणा (आइडिया ऑफ इंडिया) की रक्षा करने का अपना कर्तव्य निभाते रहेंगे।
उन्होंने ट्वीट किया- चाहे कुछ भी जाये, मेरा कर्तव्य वही रहेगा। भारत की अवधारणा की रक्षा करना। सुप्रीम कोर्ट ने मोदी उपनाम को लेकर की गई कथित विवादित टिप्पणी के संबंध में 2019 में दायर आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाते हुए शुक्रवार को उनकी लोकसभा की सदस्यता बहाल करने का रास्ता साफ कर दिया।
शीर्ष अदालत ने गुजरात हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई के दौरान यह आदेश दिया। हाईकोर्ट ने मोदी उपनाम से जुड़े मानहानि के मामले में कांग्रेस नेता की दोषसिद्धि पर रोक लगाने के अनुरोध वाली उनकी याचिका खारिज कर दी थी।
गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने 13 अप्रैल 2019 को कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी सभा में मोदी उपनाम के संबंध में की गई कथित विवादित टिप्पणी को लेकर राहुल के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया था।
राहुल गांधी मानहानि के मामले में राहत मिलने के बाद शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की और जश्न मनाया।
राहुल गांधी के कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड पहुंचने पर उनके साथ उनकी बहन औेर पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर और झंडे लहराकर जश्न मनाया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse