एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। टेनिस प्रीमियर लीग की मुंबई लियोन आर्मी फ्रेंचाइजी ने सीजन पांच से पहले बालीवुड अभिनेता सोनू सूद को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
पिछले सीजन के फाइनलिस्ट मुंबई लियोन आर्मी प्रशंसकों से लीग और टीम में अधिक रुचि पैदा करने के लिए बॉलीवुड स्टार की लोकप्रियता का इस्तेमाल करेगी।
मुंबई फ्रेंचाइजी के मालिक, स्थापित डायमंड उद्यमी, श्याम पटेल ने टीपीएल के सीजन पांच से पहले सोनू सूद के बोर्ड में आने पर खुशी का इजहार करते हुए कहा- सोनू एक प्रतिभाशाली अभिनेता और फिल्म निर्माता होने के अलावा एक परोपकारी व्यक्ति हैं।
सोनू जीवन को बदलने के लिए खेल की शक्ति में विश्वास करते हैं और एक फ्रेंचाइजी के रूप में हमें गर्व और खुशी है कि वह इसका हिस्सा बनेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse