पलामू : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

 

टीम एबीएन, हरिहरगंज/ पलामू। पलामू जिले के हरिहरगंज सिटी के अररुआ खुर्द निवासी अफरोज आलम 25 वर्ष की मौत सड़क हादसे में हो गया। मृतक बुधवार की देर शाम बाइक से औरंगाबाद से हरिहरगंज घर लौट रहा था। 

इसी बीच बिहार के रिसियप के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार अफरोज आलम की मौत हो गयी। बाइक पर पीछे बैठा अशरफ अली घायल हो गया है। अशरफ का इलाज औरंगाबाद सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद मोहल्ला में शोक की लहर है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse