टीम एबीएन, रांची। झारखंड एटीएस की टीम ने अमन सिंह गिरोह के शूटर और हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सूटर का नाम नितेश कुमार सिंह उर्फ बुचन सिंह है। वहीं हथियार सप्लायर का नाम लालू पांडे उर्फ प्रभाकर पांडे है।
प्रभाकर पांडे नक्सली संगठन और अपराधी गिरोहों के लोगों को हथियार व गोली सप्लाई करता था। वहीं शूटर नितेश कुमार सिंह के ऊपर धनबाद के कतरास थाना में छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान एटीएस की टीम को इन दोनों ने कई अहम जानकारियां दी हैं जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse