एबीएन सेंट्रल डेस्क। इन दिनों देश के अलग-अलग हिस्सों में कई बार भूकंप के झटके महसूस किये गये। गुरुवार को एक बार फिर उत्तराखंड से लेकर अंडमान निकोबार तक जमीन कांपने लगी। दरअसल, गुरुवार सुबह एक बार फिर अंडमान-निकोबार में भूकंप के झटके महसूस किये गये। इसके अलावा उत्तराखंड में भी आज सुबह धरती कांपी।
बुधवार को भी अंडमान निकोबार में भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गये थे। गुरुवार को अंडमान-निकोबार में सुबह 4.17 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गये। जिसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.3 मापी गयी। हालांकि, अभी तक इस भूकंप से किसी भी तरह के जान या माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
एक दिन पहले भी अंडमान में आया था भूकंप
बता दें कि हाल के दिन में अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कई बार भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। कल यानी बुधवार 2 अगस्त की सुबह लगभग 5:40 बजे यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया था कि इन भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.0 थी।
इस भूकंप से भी किसी प्रकार के जान या नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आयी थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उससे पहले बीते शनिवार की रात को भी अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के झटके महसूस किये गये थे। तब भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल तक 5.8 मापी गयी थी।
उत्तराखंड में भी महसूस किये गये भूकंप के झटके
इसके अलावा गुरुवार को उत्तराखंड में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे लोग सहम गए और घरों से बाहर निकल आए। इस भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 2.2 मापी गयी। बताया गया कि इस भूकंप का केंद्र नेपाल था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse