एबीएन डेस्क। विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। रेलवे अपने विभाग में 21 पदों पर खिलाड़ियों की बहाली करेगा। भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। प्रदेश स्तर और यूनिवर्सिटी के खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को रेलवे ट्रायल के आधार पर ग्रुप सी के पदों पर भर्ती करेगा। आरआरसी चेयरमैन अतुल मिश्र के अनुसार, कई खेलों के खिलाड़ियों की नियुक्ति होगी। उम्मीदवार आरआरसी की वेबसाइट www.rrcpryj.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन 25 दिसंबर तक कर सकते हैं। आवेदकों की उम्र 18 वर्ष से 25 वर्ष होनी चाहिए। जिसमें आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य वर्ग व ओबीसी से 500 रुपये और एससी, एसटी, दिव्यांग, महिला, अल्पसंख्यक, ईडब्ल्यूएस से 250 रुपये लिए जाएंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse