टीम एबीएन, गुमला। जिले के चैनपुर की दिव्यांग बेटी असुंता टोप्पो ने मलेशिया में आयोजित भारत-मलेशिया पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में भारत को स्वर्ण पदक दिलाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। असुंता के स्वर्ण पदक के साथ स्वदेश लौटने पर जिलावासी में खुशी देखी जा रही है।
झामुमो के जिला उपाध्यक्ष सह बेंदोरा पंचायत के मुखिया सुशील दीपक मिंज ने फोन कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि असुंता टोप्पो दिव्यांगता को कभी बाध्य नहीं बनने दिया। वह हमेशा अपनी मेहनत और काबिलियत के बलबूते नयी-नयी बुलंदियों को छू रही है।
इससे पूर्व भारत-नेपाल पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए देश के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया था, जिसके बाद मलेशिया जाकर भी न सिर्फ चैनपुर गुमला झारखंड बल्कि पूरे भारतवर्ष का नाम रोशन किया है।
साथ ही साबित किया है कि हौसले बुलंद हो तो परिस्थिति सफलता का रास्ता नहीं रोक सकती। असुंता टोप्पो हमारे क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है जिन्होंने हर बाधा और मुश्किल परिस्थितियों को पीछे छोड़ते हुए कड़ी मेहनत और खेल के प्रति अपने जुनून से अपनी मंजिल को पा रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse