कोडरमा : झारखंड नियोजन नीति को लेकर भाजयुमो ने निकाला मशाल जुलूस

 

सीटेट पास छात्रों को नौकरी में अवसर देने की मांग 

टीम एबीएन, कोडरमा। झुमरी तिलैया में दो अगस्त को भारतीय जनता युवा मोर्चा कोडरमा जिला के जिलाध्यक्ष सूरज प्रताप मेहता के अध्यक्षता में पूर्व विधायक विश्व नाथ चौक से लेकर स्थानीय झण्डा चौक तक स्थानीय नीति, नियोजन नीति और सीटेट उत्तीर्ण झारखंड के मेधावी आदिवासी-मूलवासी बेरोजगारों को शिक्षक नियुक्ति में अवसर देने की मांग को लेकर मशाल जुलूस निकाला गया। 

जहां भाजपा कोडरमा जिला के जिलाध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी ने कहा झारखंड सरकार निकम्मी है जो अबतक स्थानीय नियोजन नीति को स्पष्ट नहीं कर पा रही हैं। हेमंत सोरेन ने जितने भी वादे किए हैं सिर्फ कोरे वादे हैं उन्होंने एक भी वादे पूरे नहीं किए हैं जिसे कहकर वह सत्ता पर आएं है। 

जिला महामंत्री अनूप जोशी ने कहा हेमंत सोरेन वादाखिलाफी कर जनता को गुमराह किया है। झारखंड की जनता खासकर आदिवासी यहां ठगा हुआ महसूस कर रहा है। भाजपा के वरीय नेता रमेश हर्षधर ने कहा कि सरकार के द्वारा घोषणा किया गया कि बेरोजगारों के रोजगार मुहैया करवाना सरकार की पहली प्राथमिकता होगी। 

वहीं मजदूर यूनियन संघ के वरीय नेता माणिक चंद सेठ ने कहा हेमंत सोरेन की सरकार गठबंधन नहीं ठगबंधन की सरकार है। कोडरमा नगर अध्यक्ष अध्यक्ष नरेंद्र पाल ने सरकार के जनविरोधी नीतियों का विरोध किया। जहां भाजपा कोडरमा ग्रामीण मंडल के मण्डल अध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा की सत्ता रूढ़ पार्टी सिर्फ खोखले दावे करके झारखण्ड की जनता को गुमराह करने का भरपूर कार्य किया है। 

वहीं भाजपा नगर मंडल के मंडल महामंत्री संजय शर्मा, नवीन चौधरी, निरंजन कसेरा, सुमित चंद्रवंशी, राजेश वर्मा, विजय यादव ने अपने विचार व्यक्त किये। जहां भाजयुमो कोडरमा जिला के जिला मीडिया प्रभारी विनय शांडिल्य ने कहा कि आगामी चुनावों में भाजपा की सरकार बननी तय समझी जा रही है। 

वहीं भाजयुमो कोडरमा जिला के जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजा यादव, भाजयुमो झुमरी तिलैया नगर मंडल के मंडल महामंत्री सोनू चंद्रवंशी, भाजयुमो झुमरी तिलैया कार्यकारिणी समिति सदस्य प्रभाकर पांडेय, विवेक पांडेय, धीरज यादव, कुंदन गिरि, सागर खान, महताब खान आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं के मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के नारों से झंडा चौक पर सभा की समाप्ति की घोषणा की गयी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse