रहें सतर्क... दूध देते-देते गायब कर दिये जेवरात

 

  • घर में रोज दूध देने आता था युवक, मौका पाते ही दोस्तों के साथ मिलकर लाखों के गहने कर दिया गायब 

टीम एबीएन, रांची। सदर थाना के क्षेत्र के बंसीलाल चौक निवासी अजय गुप्ता के घर चोरी मामले का खुलासा हो चुका है। घर में रोजाना दूध पहुंचाने वाला पुरूषोत्तम यादव अपने दो दोस्तों के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। 

इनके पास से चोरी गये गहने भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया। एसपी मनोज रतन चौथे ने प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। 27-28 जुलाई की रात अजय के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। 

अजय रात में परिवार सहित 2-3 घंटे के लिए कहीं गये थे। उसी दौरान घर में चोरी हो गयी थी। अजय लौटा तो घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। उसने थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज करायी। 

उसने पुलिस को बताया कि घर से करीब 10-12 लाख रुपये के गहने की चोरी हुई है। मामले एसपी मनोज रतन चौथे के संज्ञान में आया। उन्होंने एसडीपीओ महेश प्रजापति के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच के आदेश दिये।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse