झारखंड में अगले सात दिन खूब बरसेंगे बादल, होगी जमकर बारिश

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विज्ञान केंद्र (रांची) के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन और लोकल सिस्टम मजबूत होने का असर झारखंड के मौसम पर दिख रहा है। इसी वजह से बीते रविवार से ही राजधानी रांची सहित आसपास के जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। 

मंगलवार को संताल परगना के साहिबगंज सहित आसपास के जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक झारखंड का मौसम ऐसा ही होगा। हालांकि, 28-30 जुलाई के बीच भी साइक्लोनिक सकुर्लेशन की वजह से बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव से झारखंड में बारिश का अनुमान जताया गया था लेकिन इसका ज्यादा फायदा ओडिशा ओर छत्तीसगढ़ को हुआ। 

मौसम विभाग का पूवार्नुमान है कि राजधानी रांची सहित आसपास के सभी जिलों में अगले एक सप्ताह तक बारिश होगी। इससे खेतों में इतना पानी होगा कि किसान रोपनी शुरू कर सकें। गौरतलब है कि झारखंड में लगातार दूसरे वर्ष मानसून की बेरुखी से सूखे जैसे हालात पैदा हो गए हैं। झारखंड में इस अवधि में अब तक 205 मिमी बारिश होनी चाहिए थी लेकिन महज 104 मिमी ही हुई है। यह औसत से 36 फीसदी कम है। 

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रविवार से हो रही बारिश से यह आंकड़ा 3 फीसदी के करीब पहुंच पायेगा। गौरतलब है कि रांची में आमतौर पर इस अवधि में 324 मिमी बारिश होती है लेकिन अब तक महज 207.7 मिमी ही बारिश हुई है। राज्य में औसत से 41 फीसदी कम बारिश हुई। इधर, 31 जुलाई से हो रही बारिश की वजह से राज्य के अधिकतम तापमान में कमी आयी है। लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। गर्मी से राहत मिली है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse