टीम एबीएन, रांची। राजधानी में शनिवर को निकलने वाले मुहर्रम जुलूस को लेकर एक तरफ जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। वहीं ट्रैफिक व्यस्था में भी बदलाव किया गया है। शनिवार को रांची के सबसे व्यस्तम मेन रोड में वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। ट्रैफिक रुट को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है।
जरूरत न हो तो शनिवार को न निकलें घर से
रांची में मुहर्रम की नवमी और पहलाम का जुलूस 29 जुलाई को निकाला जायेगा। इसको लेकर राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसके तहत शनिवार को मेन रोड में सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है। सुबह दस बजे से जुलूस के समापन तक यह व्यवस्था रहेगी।
इस संबंध में ट्रैफिक एसपी हारिश बिन जमा ने आदेश जारी किया है। ट्रैफिक एसपी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कर्बला चौक और डोरंडा युनूस चौक में भी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse