झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर गहमगहमी बनी हुई है। सत्र को लेकर सभी दलों ने तैयारी कर रखी है। आज सुबह 11बजे से सदन की कार्यवाही शुरु हो रही है। सत्र 4 अगस्त तक चलेगा। 

मानसून सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले पोर्टिको में बैठे भाजपा विधायक। गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ कर रहे हैं नारेबाजी। सुभाष मुंडा हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

पिछले सत्र में पारित इटकी ट्यूबरक्लोसिस सेनेटोरियम विधेयक, झारखंड कोर्ट फीस संशोधन विधेयक, झारखंड विनियोग विधेयक और दुर्गा सोरेन विश्वविद्यालय विधेयक को राज्यपाल और राष्ट्रपति से अनुमति मिलने के बाद विधेयकों की विवरणी सभा पटल पर रखी गयी।

मणिपुर हिंसा का जिक्र करते हुए विधायक प्रदीप यादव ने वहां जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया। आजसू विधायक ने पिछले सत्र से अबतक जो लोग नहीं रहें उनके प्रति संवेदना प्रकट की।

भाकपा माले विधायक बिनोद सिंह ने शोक व्यक्त किया। एनसीपी विधायक कमलेश सिंह ने श्रद्धांजलि दी। सदन की कार्यवाही सोमवार 11बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse