एबीएन, सोशल डेस्क। कल आदर्श पुत्र में राम, परशुराम, भीष्म, पुरु, रोहिताश्व की कथा थी। आज आदर्श नारी किसे कहते हैं? सीता को अनुसुइया जी ने कहा- वह नारी तुम है, जो अपने पति में देवत्व का निवास करा देती है। जिसके मन में सिर्फ उसका पति ही हीरो ही नहीं ब्रह्मा विष्णु महेश समझती है।
सती, सीता, सावित्री, शकुंतला, कुंती और मुगलकालीन जौहर करने वाली देवियां इसकी उदाहरण है। सती नारी वही है जो अपने पति, पिता, परिवार, परिजनों की मर्यादा का सदैव ख्याल रखे। सती का कतई भाव नहीं है पति संग चिता में जलकर मरना।
मध्यम चरित्र की नारी वह है, जो दूसरे पुरुषों को अपना भाई, पिता और पुत्र की तरह व्यवहार करती है। जो धर्म से अपने और कुल की पवित्रता, संरक्षण का संवर्धन करती है। अधम नारी वह है जो अपने कुल, गोत्र, धर्म, माता-पिता के मानसिक भावों के विपरीत है। इन तीसरे दर्जे के नर नारी सनातन से बाहर है। इनकी संख्या अधिक है। ये बहु-विवाह करते हैं। बहु विवाह, बहु पति, बहु पत्नी का प्रचलन है।
ऐसे में जैविक पिता और पालक पिता तथा माता की पहचान करना मुश्किल हो जाती है। इस परिस्थिति में ये फादर डे मदर डे मनाते हैं, जो फादर-मदर है। उसको याद करायें, हम ही बेटा हैं। उक्त बातें पंडित रामदेव पांडेय ने कुंती प्रसंग में कही। राम जानकी मंदिर हाउसिंग कॉलोनी बरियातू में श्रीमद् देवी भागवत कथा के दूसरे दिन कही। यह कथा बारह अगस्त तक चलेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse