टीम एबीएन, पलामू। जिले के चैनपुर एवं सदर मेदिनीनगर अंचल अंतर्गत पानी में डूबने से मृत 6 बच्चों/व्यक्तियों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपए दिये जायेंगे। उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने आज इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। उपायुक्त ने आंचलों से प्राप्त अभिलेखों पर स्वीकृति प्रदान करते हुए गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग से आवंटन प्राप्त होते ही सभी मृतक के आश्रितों को सहायता राशि/अनुग्रह अनुदान की राशि भुगतान करने निर्देश दिया।
विदित हो कि चैनपुर अंचल अंतर्गत उलडंडा गांव निवासी अवधेश उरांव की पुत्री अर्चना कुमारी एवं अराधना कुमारी, एतवा मुंडा की पुत्री सलमी कुमारी तथा मुकेश खाखा की पुत्री छाया खाखा का निधन एक ही दिन 20 जुलाई 2023 को एक स्कूल के पीछे डोभा (पानी) में डूबने से हो गयी थी।
वहीं 2 फरवरी 2023 को चैनपुर अंचल अंतर्गत महुगांवा गांव निवासी गुड्डू पासवान के पुत्र आनंद कुमार पासवान का निधन डोभा में डूबने से हो गयी थी। इसके अलावा सदर मेदिनीनगर अंचल अंतर्गत बारालोटा निवासी मोनी कुमार के पुत्र अमन राज का निधन 9 जुलाई 2021 को डैम में डूबने से हो गयी थी।
पलामू के जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी जयराम सिंह यादव ने बताया कि गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जलप्रपात एवं नदी में डूबने से मृत्यु को स्थानीय प्राकृतिक आपदा घोषित किया गया है। वहीं पानी में डूबने की घटना को राज्य की विशिष्ट स्थानीय आपदा घोषित किया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse