टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के नगड़ी में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। बताया जाता है कि देर शाम सीपीआई नेता सुभाष मुंडा की नगड़ी थाना क्षेत्र में दलादली के पास गोली मारी गयी। स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद से गुस्सा है।
लोगों ने वहां की दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी है। कई गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिये हैं। बताया जा रहा है कि सुभाष मुंडा के कार्यालय में घुसकर बदमाशों ने उन पर गोली चलायी। सात राउंड फायरिंग की सूचना है।
गंभीर हालत में भाकपा नेता को राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लोगों के गुस्से को देखते हुए स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पांच थाना से अतिरिक्त पुलिस बल को दलादली चौक भेजा गया। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
रांची के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी दलादली पहुंच गये हैं। इनमें एसएसपी, हटिया के डीएसपी, ग्रामीण एसपी और एसपी सिटी शामिल हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse