बाली में छुट्टियां मना रही हैं सामंथा रुथ प्रभु

 

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों इंडोनेशिया के बाली में वेकेशन मना रही है। सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी बीमारी के चलते एक्टिंग से ब्रेक लिया हुआ है। इन दिनों वह बाली में वेकेशन मना रही हैं। 

सामंथा अपने वेकेशन के दौरान भी अपने फिटनेस रूटीन को बनाए रखने का प्रयास कर रही हैं। सामंथा ने वेकेशन के दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह अपने ट्रेनर के साथ बाली में एक्रोबेटिक स्टंट करते हुए दिखाई दे रही हैं। 

सामंथा ने वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में सामंथा ने अपनी बैलेंसिंग स्किल्स दिखाई है। उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, इस तरह हम पार्टी करते हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर वेकेशन की कुछ फोटोज भी शेयर की हैं, जिनमें वह शार्ट हेयर में दिखाई दे रही हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse