कोडरमा : सेक्रेड हार्ट स्कूल में शपथ ग्रहण और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम

 

  • उपलब्धियों से भरा है सेक्रेड का इतिहास : संतोष यादव

टीम एबीएन, कोडरमा। जिले के सेक्रेड हार्ट स्कूल में बुधवार को कैबिनेट मेंबर्स के लिए शपथ ग्रहण समारोह और फादर्स डे पर आयोजित सेल्फी प्रतियोगिता के विजेताओं के बीच पुरस्कार वितरण कार्यक्रम किया गया। 

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ईएसआईसी ऑफिसर इंद्रजीत कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में सेक्रेड हार्ट स्कूल एसएमसी के अध्यक्ष एवं झुमरी तिलैया नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, एसएमसी सदस्य आरिफ अंसारी और फखरुद्दीन अली मौजूद थे। विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार ने बुके देकर इनका स्वागत किया। 

इसके बाद अतिथियों के साथ विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार, उप निदेशक विनोद कुमार, एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद शर्मा, प्राचार्य नवीन कुमार और प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर प्रवीण कुमार ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। स्वागत भाषण प्राचार्य नवीन कुमार ने दिया। उन्होंने अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत किया तथा विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

इसके बाद कैबिनेट मेंबर्स में स्कूल हेड ब्वॉय, स्कूल हेड गर्ल, हाउस कैप्टन, हाउस वाइस कैप्टन, स्पोर्ट्स कैप्टन, स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन, कल्चरल प्रेसिडेंट, साइंस क्लब प्रेसिडेंट, आईटी क्लब प्रेसिडेंट, कम्युनिटी आउटरीच क्लब प्रेसिडेंट, परफॉर्मिंग आर्ट क्लब प्रेसिडेंट, स्कूल मैगजीन प्रेसिडेंट, ईसीओ क्लब प्रेसिडेंट और प्रीफेक्ट को शेशे पहनाकर उन्हें उनकी जिम्मेवारी सौंपी गयी। इसके बाद प्राचार्य नवीन कुमार ने सभी केबिनेट मेंबर्स को शपथ दिलायी। 

कैबिनेट के सभी सदस्यों ने अपने दायित्व को निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया। इसके बाद फादर्स डे पर आयोजित सेल्फी प्रतियोगिता के प्रथम 10 विजेताओं को पुरस्कार देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया। 

इसमें प्रेरणा कुमारी, अदरिजा विश्वास, माहिरा आरिफ नूर, रणवीर सिंह, आराध्या जायसवाल, लक्ष्य, सृष्टि कुमारी, सिमरन कुमारी, माही रानी और पारुल गुप्ता के नाम शामिल हैं। सभी बच्चों को अभिभावकों के साथ पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन भूमि राज, शैल्वी सिंह, आकांक्षा कुमारी, निशा राज और अदिति रानी ने संयुक्त रूप से किया। 

विशिष्ट अतिथि संतोष कुमार यादव ने विद्यालय की गतिविधियों को सराहा और कहा कि हर क्षेत्र में यहां के बच्चे अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में अतिथि के रूप में शामिल होने पर मुझे गर्व की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय जिला का एकमात्र ऐसा विद्यालय है जहां के बच्चे विभिन्न प्रतिभाओं के धनी हैं। 

इस विद्यालय की उपलब्धियों से प्रभावित होकर मैंने भी अपने बच्चों का नामांकन इसी विद्यालय में कराया है। जबकि धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के प्रति अभिभावकों के विश्वास, शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और बच्चों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। 

उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों का चतुर्दिक विकास हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के बच्चे जिस किसी प्रतियोगिता में शामिल हुए हैं, कभी खाली हाथ लौट कर नहीं आए हैं। 

मौके पर कुंतल जेठवा, प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर प्रवीण कुमार, आशुतोष गौतम, चंदन पांडेय, शालू अरोड़ा, निर्मल अरोड़ा, शशि राज समेत अन्य शिक्षक और अभिभावक मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse