एबीएन सेंट्रल डेस्क। देशभर के किसानों के लिए खुशखबरी है। सरकार ने पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त की तारीख जारी कर दी है। पीएम किसान योजना का लाभ लेने वाले किसानों की लिए एक खुशखबरी हैं। पीएम किसान योजना की अभी 14वीं किस्त जारी होना बाकी हैं, जिसका सभी किसानों को बेसवरी से इंतजार हैं।
देशभर के करोड़ों किसानों का इंतजार अब खत्म होने वाला हैं। सरकार द्वारा सभी किसानों के खातों में इसी महीने के आखिरी सप्ताह तक पीएम किसान योजना की 14 वीं किस्त ट्रांसफर कर दी जायेगी। फिलहाल सरकार ने पीएम किसान योजना की 14 वीं किस्त की तारीख को तय कर दिया है।
सरकारी बेवसाइट के अनुसार 14वीं किस्त के 2 हजार रुपये किसानों के खातों में 28 जुलाई ट्रांसफर कर दी जायेगी। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जुलाई को देश के 8.5 करोड़ किसानों को एक साथ पीएम किसान योजना की 14 वीं किस्त जारी करेंगे।
श्री मोदी डीवटी यानि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से 18 हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर करेंगे। इससे पहले किसानो के खातों में पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त 27 फरवरी को कर्नाटक से जारी की गयी थी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse