खूंटी : तोरपा में हाइवा-ऑटो की टक्कर में चार की मौत

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। जिला के तोरपा थाना क्षेत्र के डांड टोली के पास मंगलवार देर शाम हाइवा और आॅटो की टक्कर में ऑटो ड्राइवर विपिन भेंगरा (45 वर्ष) सहित चार लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। 

मृतक बिपिन भेंगरा डोड़मा पुटकल टोली का रहने वाला था। वह बाजार में जूता-चप्पल बेचने का काम करता था। जानकारी के अनुसार, विपिन मंगलवार को आटो से तोरपा साप्ताहिक हाट आया हुआ था। वापस लौटने के क्रम में तीन अन्य लोग ऑटो पर सवार हो गये। 

लौटने के क्रम में डांडटोली के पास विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा ने ऑटो को धक्का मार दिया। इससे मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गयी। जानकारी मिलते ही एसडीपीओ ओमप्रकाश तिवारी, पुलिस इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह, थाना प्रभारी मनीष कुमार, उपप्रमुख संतोष कर, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रुबेन तोपनो समेत अन्य वहां पहुंचे। 

स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। बताया गया कि घटना में मृत विपिन अपने घर का इकलौता कमाऊ व्यक्ति था। उसके दो बेटा व एक बेटी है। घटना के बाद पत्नी सीआन भेंगरा तथा बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse