टीम एबीएन, पलामू। गुस्से में बीएसएफ जवान ने अपने गोतिया सह पीडीएस डीलर सत्यदेव तिवारी और उनकी पत्नी समेत चार लोगों पर तलवार से हमला कर दिया। इस हमले में सत्यदेव गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, अन्य लोगों को भी चोटें आयी। इधर, इस हमले में पीडीएस डीलर सत्यदेव तिवारी की मौत हो गयी है।
बताया गया कि जमीनी विवाद को लेकर पहले से गुस्से में रहे बीएसएफ जवान ने सत्यदेव तिवारी को तलवार से काट डालने की बात कह रहा था। लेकिन, किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। मंगलवार को फिर दोनों के बीच तीखी बहस हुई।
फिर, दोपहर बाद उर्मिल तलवार लिए सत्यदेव के घर में घुस कर उसपर कातिलाना हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जब उर्मिल सत्यदेव पर तलवार से हमला किया गया, तो उस समय घर में मौजूद दो महिला एवं एक अन्य ने बीच-बचाव की कोशिश की।
इस दौरान गुस्से में उर्मिल ने इनलोगों पर भी तलवार से हमला कर दिया। तलवार के हमले से पीडीएस डीलर की पत्नी समेत तीन अन्य लोग भी घायल हो गये। सभी घायलों का इलाज एमएमसीएच में चल रहा है। तलवार से चार लोगों पर जानलेवा हमला करने के बाद भी उर्मिल तिवारी का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वो सत्यदेव तिवारी के घर को आग के हवाले कर दिया।
हालांकि, समय रहते ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। तलवारबाजी और आगजनी के घटना के बाद उर्मिला भाग कर अपने घर पहुंचा और खुद को एक कमरे में बंद कर लिया।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल आरोपी बीएसएफ जवान उर्मिल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बीएसएफ जवान से पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी बीएसएफ जवान की गिरफ्तारी की पुष्टि डीएसपी सुरजीत कुमार ने की है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse