एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत को आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज से विश्व कप से पहले अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने का मौका मिलेगा। इसके अलावा टीम 2023-24 घरेलू सत्र में आठ टी-20 अंतरराष्ट्रीय और इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट भी खेलेगी।
आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला एकदिवसीय मोहाली में 22 सितंबर को खेला जायेगा जबकि इंदौर और राजकोट बाकी बचे दो मैच की मेजबानी क्रमश: 24 और 27 सितंबर को करेंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को घरेलू सत्र के कार्यक्रम की घोषणा की।
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने संकेत दिये थे कि विश्व कप मुकाबलों की मेजबानी की दौड़ में पिछड़ने वाले मोहाली, नागपुर, राजकोट, इंदौर, तिरूवनंतपुरम जैसे स्थलों को घरेलू सत्र के दौरान इसकी भरपाई की जायेगी और उन्हें कम से कम दो मैच की मेजबानी मिलेगी।
बीसीसीआई इस हफ्ते मीडिया अधिकार निविदा की घोषणा कर सकता है और ऐसे में कार्यक्रम की घोषणा करना जरूरी था। अक्टूबर-नवंबर में स्वदेश में होने वाले विश्व कप के बाद भारत घरेलू सत्र में एकदिवसीय मैच नहीं खेलेगा। भारत को अगले साल अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी-20 विश्व कप में हिस्सा लेना है और इसे देखते हुए हार्दिक पंड्या की अगुआई वाली टीम घरेलू सत्र में आठ टी-20 मैच खेलेगी।
टीम इंडिया एकदिवसीय विश्व कप के एक हफ्ते बाद आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच और फिर जनवरी 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी-20 मैच खेलेगी। अफगानिस्तान ने 2018 में भारत में टेस्ट मैच खेला था, लेकिन उसकी सीमित ओवरों की टीम भारत में पहली बार शृंखला खेलेगी।
विशखापत्तनम (23 नवंबर), तिरूवनंतपुरम (26 नवंबर), गुवाहाटी (28 नवंबर), नागपुर (एक दिसंबर) और हैदराबाद (तीन दिसंबर) आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 मुकाबलों की मेजबानी करेंगे। जबकि अफगानिस्तान के खिलाफ मैच मोहाली (11 जनवरी), इंदौर (14 जनवरी) और बेंगलुरू (17 जनवरी) में होंगे। घरेलू सत्र के दौरान बड़ी शृंखला भारत और इंग्लैंड के बीच एंथोनी डि मेलो ट्रॉफी होगी। हैदराबाद (25 से 29 जनवरी), विशाखापत्तनम (दो से छह फरवरी), राजकोट (15-19 फरवरी), रांची (23-27 फरवरी) और धर्मशाला (सात से 11 मार्च) शृंखला के पांच टेस्ट की मेजबानी करेंगे।
समय पर मैदान तैयार नहीं होने के कारण इस साल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के मैच की मेजबानी से चूकने के बाद धर्मशाला को टेस्ट मेच के आयोजन के लिए चुना गया है। इंग्लैंड के खिलाफ शृंखला के बाद और इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत के बीच तीन हफ्ते का अंतर होगा।
आस्ट्रेलिया शृंखला :
अफगानिस्तान शृंखला:
इंग्लैंड शृंखला:
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse