पूर्वी सिंहभूम के नये डीसी बने मंजूनाथ भजंत्री

 

  • झारखंड सरकार ने किया 14 आईएएस अधिकारियों का तबादला

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार ने मंगलवार को 14 आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की है। इसके तहत देवघर के डीसी मंजूनाथ भजंत्री को पूर्वी सिंहभूम का नया डीसी बनाया गया है। वहीं, पलामू डीसी ए दोड्डे का नया डीसी बनाया गया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। 

यहां पूरी लिस्ट पढ़ें... 14 आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग

अधिकारी : कहां थे : कहां गये

  • ऐ दोड्डे : डीसी, पलामू : डीसी, दुमका
  • मंजूनाथ भजंत्री : डीसी, देवघर : डीसी, पूर्वी सिंहभूम
  • रवि शंकर शुक्ला : डीसी, दुमका : डीसी, सरायकेला-खरसावां
  • शशिभूषण मेहरा : डीडीसी, गिरिडीह : डीसी, जामताड़ा
  • मृत्युंजय कुमार बरणवाल : निबंधक, सहयोग समितियां : डीसी, पाकुड़
  • अजय कुमार सिंह : क्षेत्रीय निदेशक, झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार : डीसी, सिमडेगा
  • शशि रंंजन : डीसी, खूंटी : डीसी, पलामू
  • वरुण रंजन : डीसी, पाकुड़ : डीसी, धनबाद
  • कर्ण सत्याथीर् : उत्पाद आयुक्त : डीसी, गुमला
  • मेघा भारद्वाज : संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग : डीसी, कोडरमा
  • चंदन कुमार : निदेशक, कृषि : डीसी, रामगढ़
  • हिमांशु मोहन : संयुक्त सचिव, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग : डीसी, लातेहार
  • विशाल सागर : निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी : डीसी, देवघर
  • लोकेश मिश्र : आदिवासी कल्याण आयुक्त : डीसी, खूंटी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse