जमशेदपुर देवघर दुमका धनबाद और पलामू समेत 14 जिलों के डीसी बदले

 

  • विशाल सागर बनाए गए देवघर के नए डीसी, देवघर डीसी पहुंचे जमशेदपुर और गुमला डीसी धनबाद  

टीम एबीएन, रांची। राज्य सरकार ने देवघर, पलामू, सिमडेगा, लातेहार, कोडरमा और पाकुड़ समेत 14 जिलों के डीसी को बदल दिया है। देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री की जगह पर विशाल सागर को देवघर का नया डीसी बनाया गया है। वहीं ए दोड्डे को पलामू से हटाकर दुमका का डीसी बनाया गया है। 

मंजूनाथ भजंत्री को देवघर से हटाकर जमशेदपुर का डीसी जमशेदपुर का डीसी बनाया गया है। रविशंकर शुक्ला को दुमका से हटाकर सरायकेला खरसावां का डीसी बनाया गया है। गिरीडीह के डीडीसी रहे शशि भूषण मेहरा को जामताड़ा का डीसी बनाया गया है। 

जियादा के क्षेत्रीय निदेशक अजय कुमार सिंह को सिमडेगा का डीसी बनाया गया है। खूंटी के डीसी रहे शशि रंजन को पलामू का डीसी बनाया गया है। पाकुड़ के डीसी रहे बरुन रंजन को धनबाद का डीसी बनाया गया है। उत्पाद आयुक्त करण सत्यार्थी को गुमला का डीसी बनाया गया है।

स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त सचिव मेघा भारद्वाज को कोडरमा का डीसी बनाया गया है। निदेशक कृषि चंदन कुमार को रामगढ़ का डीसी बनाया गया है। पर्यटन में संयुक्त सचिव रहे हिमांशु मोहन को लातेहार का डीसी बनाया गया है। डायरेक्टर आईटी विशाल सागर को देवघर का डीसी बनाया गया है। 

वही आदिवासी कल्याण आयुक्त के पद पर कार्यरत लोकेश मिश्रा को खूंटी का नया डीसी बनाया गया है।  इससे संबंधित कार्मिक ने आदेश जारी कर दिया है। कार्मिक के अवर सचिव विनोद कुमार के आदेश से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि प्रभार रहित पदाधिकारी कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग में योगदान करेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse