एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और वेस्ट इंडीज के बीच सोमवार को दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन लगातार बारिश के कारण एक भी ओवर नहीं फेंका जा सका और मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। वेस्ट इंडीज ने 365 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन के अंत तक दो विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिये थे।
विंडीज को पांचवें दिन कल जीत के लिए 289 रन चाहिये थे, जबकि भारत को विजय हासिल करने के लिए आठ विकेट की दरकार थी। आखिरी दिन दो सत्रों तक बारिश न रुकने के बाद अंपायरों ने दिन का खेल रद्द करने का फैसला किया। मोहम्मद सिराज को पहली पारी में पांच विकेट चटकाने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse