बिचौलियों की खेती बन गयी हैं सरकारी योजनाएं : सुदेश महतो

 

  • आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने राज्य सरकार को घेरा

टीम एबीएन, पलामू/ रांची। झारखंड में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि सरकार की यह उपलब्धि है कि सरकार ने तंत्र की परिभाषा को बदल दिया और तंत्र का आचरण और व्यवहार बदल गया। 

पलामू स्थित टाउन हॉल में आजसू पार्टी के प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष महतो ने कहा कि सेवक की जगह शोषक का रूप धारण कर बैठा है तंत्र। सरकार के पास शिक्षा और रोजगार का कोई रोडमैप नहीं। 

सरकार के कल्याणकारी योजनाओं में बिचौलिया हावी हो गये हैं। सरकार की कल्याणकारी योजनाएं बिचौलियों की खेती बनकर रह गयी है। विकास के मानक में हम पिछड़ते जा रहे हैं, अधिकतर लोग अपने अधिकार से वंचित हो रहे हैं। 

राज्य के संसाधनों का दोहन हो रहा है और लोगों को अपने ही जमीन से बेदखल करने की मुहिम चल पड़ी है। कमजोर शासक ने झारखंड में अफसरों का आचरण भी बदल कर रख दिया है। इस सम्मेलन में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। 

उन्होंने कहा कि हालात बदलने के लिए काम करना होगा। साथ ही झामुमो कांग्रेस गठबंधन की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पलामू की धरती ने कई नेता और पदाधिकारी दिए हैं। यहां राजनीतिक चेतना है। राज्य में बदलाव के लिए आगे आना होगा। 

पलामू प्रमंडल की बड़ी आबादी अब भी रोजी-रोजगार के लिए जूझती नजर आती है। पलायन यहां की किस्मत का हिस्सा है। महतो ने कहा कि दूरदराज के गांवों में आखिरी कतार के लोगों को कंदा और गेठी खाने की विवशता है। 

सत्ता में बैठे लोगों से पलामू को पूछना चाहिए कि यहां से आपने लिया तो बहुत कुछ लेकिन दिया क्या है? पलामू की क्षमता को लूटने का भी हिसाब होना चाहिए। पूरे प्रदेश में सरकार को सबसे ज्यादा मेहनत पलामू के गांवों और प्रखंडों में करने की आवश्यकता है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse