बोकारो-रामगढ़ एनएच पर ट्रक-ऑटो की टक्कर में एक की मौत

 

टीम एबीएन, बोकारो/ रांची। बोकारो, बोकारो-रामगढ़ नेशनल हाइवे में अलकतरा से सना, गिट्टी लदा ट्रक और ऑटो में टक्कर हो गयी। टक्कर के बाद ट्रक पलट गयी और ऑटो गिट्टी से दब गयी। इस हादसे में ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि एक व्यक्ति को अस्पताल भेजा गया। 

ऑटो में सवार अन्य लोगों के दबे होने की आशंका जतायी जा रही है। घटना बीएस सिटी थाना क्षेत्र के बारी-कोऑपरेटिव मोड़ की है। ट्रक बालीडीह की तरफ से आ रही थी। घटना से आसपास के ग्रामीण काफी आक्रोशित थे। 

सभी ने सड़क जाम कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों ने सड़क से हटाया। लोग मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। मृतक ऑटो चालक है, जो सिवनडीह का रहने वाला था। वहीं, घायल व्यक्ति आजाद नगर का रहने वाला है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse