मणिपुर मामले में हस्तक्षेप करे केंद्र सरकार : गीता कोड़ा

 

  • देश में हिंसा को लेकर सांसद ने केंद्र सरकार से की मांग

टीम एबीएन, रांची। साथ हुई हिंसा और अभद्रता के मामले पर कांग्रेस पार्टी लगातार केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर हमलावर है। सिंहभूम के सांसद गीता कोड़ा ने केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया है।

सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि मणिपुर में जिस तरह की हरकत महिलाओं के साथ हुई है उससे पूरा देश शर्मसार है। इस मामले में विदेशों से भी प्रतिक्रिया आने लगी है। उन्होंने कहा कि मणिपुर के मुख्यमंत्री के बयान से ऐसा लगता है कि उन्हें सारी बातें पता थी लेकिन वह कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं। 

सांसद ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह हस्तक्षेप करें और शांति व्यवस्था बहाल करने की पहल की जाये। वहां गृह युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं, इंटरनेशनल बॉर्डर होने के कारण वहां ऐसी स्थिति ठीक नहीं है।

सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि जब कांग्रेस पार्टी इस मामले को उठाती है तो प्रधानमंत्री कहते हैं कि यह तो राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी हो रहा है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि ऐसे मामलों में सरकार कर क्या रही है। 

सदन में इस मामले को उठाने की कोशिश की जा रही है लेकिन केंद्र सरकार इस पर कोई चर्चा ही नहीं करना चाहती है। इससे साफ पता चलता है कि जहां भाजपा की सरकार है, वहां के मामलों को केंद्र सरकार दबाने की कोशिश कर रही है और इस तरह का कदम बहुत ही निंदनीय है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse