टीम एबीएन, रांची। मां शारदे मंच के द्वारा मेदांता अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन महेश्वरी बालिका उच्च विद्यालय, अशोक नगर, रांची में किया गया। कार्यक्रम में कुल 21 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर में रांची के विभिन्न क्षेत्रों से लोगों ने आकर रक्तदान किया।
कार्यक्रम के संबंध में मंच की अध्यक्ष नीतू सिन्हा ने बताया कि मां शारदे मंच निरंतर साहित्यिक एवं सामाजिक गतिवधियों का आयोजन करता है इसी क्रम में कारगिल विजय दिवय के उपलक्ष्य में मंच की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।
उन्होंने इस कार्य में सहयोग के लिए मेदांता अस्पताल के निदेशक विश्वजीत कुमार, मेदांता अस्पताल के दीपक मल्लिक एवं उपस्थित चिकित्सकों-कर्मियों का विशेष आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि भविष्य में भी मंच द्वारा इस प्रकार के शिविर लगाये जायेंगे तथा मंच की ओर से लोगों को इस पुनीत कार्य हेतु जागरूक करने का कार्य किया जायेगा ताकि अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जा सके।
कार्यक्रम में सुधांशु कुमार, चन्दन कुमार, रचना मल्लिक, शशी प्रिया, रविन्द्र कुमार, राजीव वर्मा, सुमिता सिंह, अमरेन्द्र, समीर सिन्हा, नीतू सिन्हा इत्यादि ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में मुकेश कुमार, समीर सिन्हा, अंजनी कुमारी, शिखा सिन्हा, अशोक प्रमाणिक इत्यादि ने सहयोग किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse