एबीएन न्यूज नेटवर्क, साहिबगंज/ रांची। रविवार सुबह हावड़ा जयनगर ट्रेन की इंजन में फंसकर एक नाबालिग की मौत हो गयी। बच्चे की पहचान 13 साल के सलमान के रूप में की गयी है। जीआरपी पुलिस के अनुसार सदर प्रखंड के छोटी कोदरजन्ना का रहने वाले इलीयास आलम का 13 वर्षीय पुत्र सलमान विक्षिप्त था।
जीआरपी ने बताया कि हावड़ा जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन आ रही थी, उसी दौरान नाबालिग ट्रेन की इंजन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। यह घटना करमटोला और साहिबगंज के बीच पोल संख्या 238 / 06 के पास घटी है। इधर, साहिबगंज स्टेशन पर पहुंची हावड़ा जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन से नाबालिग को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जीआरपी पुलिस स्वजन से खबर लिखने तक पूछताछ जारी रखी हुई थी।
राजमहल अनुमंडल फेरी सेवा घाट पर एक अजीबोगरीब घटना घटी। मानिकचक से राजमहल घाट के लिए आ रहे मालवाहक जहाज पर से एक महिला ने बीच गंगा नदी में छलांग लगा दी। फिलहाल वो लापता है। महिला की खोजबीन जारी है। महिला राजमहल थाना के फेलू टोला निवासी मकसूद शेख की पत्नी फुलेरा बीबी के रूप में पहचान हुई है। फुलेरा बीबी गंगा में कूदने से पूर्व मालवाहक जहाज में बैठी एक महिला फैंसी खातून को अपना मोबाइल देकर कूद गयी।
पुलिस उक्त महिला और उसके पति से पूछताछ कर रही है। उक्त महिला ने कहा कि बाथरुम कहकर महिला ने मोबाइल थमा दिया है। उस महिला से हमारा कोई संबंध नहीं है। फुलेरा का भाई ने पुलिस को बयान दिया है कि मानिकचक अपने खाला के घर जा रही थी। शायद वापस लौटने के क्रम में यह घटना घटी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse