टीम एबीएन, पाकुड़। जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कांकड़बोना गांव में पुरानी रंजिश में हुई बमबाजी में छह लोग घायल हो गये हैं। घायल में एक 7 वर्षीय बच्ची सहित तीन महिला और दो पुरुष शामिल है।
घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस गांव पहुंच कर सभी घायल लोगों को इलाज के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल पहुंचाया है। जिसका इलाज चल रहा है बता दें कि बच्ची और एक व्यक्ति की हालत गंभीर है, उसे पश्चिम बंगाल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूर्व झिकरहाटी पंचायत के जामतल्ला गांव में एक माह पूर्व दो पक्षों में विवाद हुआ था। मामला मुफस्सिल थाना तक पहुंचा था और मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में उसी पंचायत के काकड़बोना प्राथमिक विद्यालय के अध्यक्ष मिठू शेख एक पक्ष की ओर थे।
मिठू शेख को ही मारने के लिए जामतल्ला गांव के कांकड़बोना स्कूल के पास कुछ लोग पहुंचे थे। परंतु वह अपने निजी कार्य से पाकुड़ आया था। मिठू शेख के नहीं मिलने पर उसके अन्य रिश्तेदार पर ही उसी पुरानी रंजिश को लेकर अंजुमूल शेख समेत आधा दर्जन लोगों ने काकोड़बोना गांव पहुंचकर बम बाजी कर दिया।
बमबाजी के चपेट में मुदासेर शेख 23 वर्ष, राहीजुद्दीन शेख 35 वर्ष, मारजीना बीबी 36 वर्ष, मासबीरा खातुन सात वर्ष, सुकोदा बीबी, रेनू बीबी घायल हो गया। पुलिस मामले को लेकर छानबीन कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse