हजारीबाग : शहरी क्षेत्र में जमीन-फ्लैट हुआ महंगा

 

टीम एबीएन, हजारीबाग। हजारीबाग जिले के शहरी क्षेत्र में अब जमीन एवं फ्लैट की खरीदारी (रजिस्ट्री) एक अगस्त 2023 से महंगा पड़ेगा। शहरी क्षेत्र (नगरपालिका) अंतर्गत पड़ने वाले भूमि (जमीन) का न्यूनतम दर में बढ़ोतरी किया जा रहा है। बढ़ोतरी दर एक अगस्त से लागू होगा। 

राज्य सरकार प्रत्येक दो वर्षों में शहरी क्षेत्र की भूमि (जमीन) का न्यूनतम दर में बढ़ोतरी करता है। इससे पहले 2021 में शहरी क्षेत्र की भूमि (जमीन) का न्यूनतम दर में बढ़ोतरी किया गया था। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग विभाग से पत्र मिलने के बाद हजारीबाग अवर जिला निबंधन कार्यालय के अधीन शहरी क्षेत्र के सभी 36 वार्ड में भूमि का नये न्यूनतम दर लागू करने को लेकर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 

जिला अवर निबंधन पदाधिकारी राम कुमार मद्धेशिया ने बताया हजारीबाग शहरी क्षेत्र में वार्ड की संख्या पहले से बढ़ा है। सभी वार्ड में भूमि का नया न्यूनतम दर एक अगस्त से लागू होगा

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse