मणिपुर मामले पर आमने-सामने हुए सीएम हेमंत सोरेन और रघुवर दास

 

  • गंभीर और संजीदा मुद्दे पर राजनीति करने से पहले हेमंत सोरेन कुछ तो शर्म कीजिये : रघुवर दास

टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज कहा कि मणिपुर की घटना पर हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा है, लेकिन राज्य में रुबिका पहाड़नि के दिलदार ने टुकड़े-टुकड़े कर दिये, अंकिता को शाहरुख ने जिंदा जला दिया।

दुमका में आदिवासी बच्ची का रेप-हत्या कर पेड़ से लटका दिया। इन घटनाओं पर मुख्यमंत्री चुप क्यों है। श्री दास ने कहा कि साहिबगंज में घर से उठाकर आदिवासी बच्ची से रेप, आश्रम में साध्वी से रेप, गुमला-रांची नाबालिग बच्चियों के साथ रेप जैसी घटनाओं पर हेमंत सोरेन की चुप्पी क्यों?

झारखंड की बेटियों की चीत्कार आपको सुनाई क्यों नहीं देती है? दास ने कहा कि सोरेन अपने पत्र में मणिपुर के साथ कम से कम पश्चिम बंगाल के मालदा और बिहार के बेगूसराय की घटना का जिक्र भी कर लेते। क्या हेमंत जी इन घटनाओं का समर्थन करते हैं? ऐसे गंभीर और संजीदा मुद्दे पर राजनीति करने से पहले कुछ तो शर्म कीजिये।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse