कोडरमा : द रामेश्वर वैली स्कूल में बच्चों ने मचाया धमाल

 

नृत्य कर व कट आउट बनाकर बिखेरे जलवे 

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। द रामेश्वर स्कूल में अंतर विद्यालय एकल नृत्य प्रतियोगिता करायी गयी। प्रतियोगिता में स्कूल के 70 बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में स्कूल प्राचार्या रश्मि प्रवीण बरनवाल ने बतौर अतिथि व जज शिरकत करते हुए प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 

जज के रूप मे उनका साथ स्कूल की शिक्षिका एकता तिवारी एवं मनाली ने दिया। वही एंकरिंग का कार्य सृष्टि पाठक, अनु मैम ने जादुई तरीके से किया। वहीं निदेशक प्रवीण कुमार कार्यक्रम का लुत्फ उठाया और बच्चों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से न केवल विद्यार्थियों को सही मंच मिलता है, बल्कि उनके अंदर छुपी प्रतिभा में निखार भी आता है। विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। 

प्रतियोगिता में पहली कक्षा से पंचम कक्षा तक की विद्यार्थियों ने कैटेगरी-ए तथा छठी से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने कैटेगरी-दो के अंतर्गत लोकगीत, भांगड़ा, हरियाणवी नृत्य, हालीवुड-बालीवुड मिक्स, फ्री स्टाइल आदि पर अपनी प्रस्तुति दी। 

वहीं नर्सरी के बच्चों ने स्टोन संग्रह कर अक्षर एवं आकार बनाया तथा जूनियर केजी के बच्चों ने आइस्क्रीम स्टिक से त्रिकोण, चतुर्भुज, पंचभुज का आकार बनाया। सीनियर केजी के बच्चों ने पेपर कट आउट से बकरी व हाथ की छपाई से गाय बनाकर सबों को आश्चर्यचकित कर दिया। 

प्रतियोगिता मे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त  विजेताओं को  पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका प्रीति आजमानी, साची, शीतल, सीमा, दिव्या, श्रुति, पूनम, शिक्षक अनिल, आकाश, सागर, विकाश, सूर्य नारायण ने अहम योगदान दिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse