एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में वेब सीरीज के लिए पुरस्कार ससमय शामिल करने और साहसिक निर्णय लेने के लिए इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय सिन्हा ने भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।
अभय सिन्हा ने अनुराग सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि हम वाकई इस फैसले की सराहना करते हैं क्योंकि आज की तारीख और समय में वेब सीरीज लाखों लोगों से जुड़ने का नया माध्यम बन गयी है।
आपका निर्णय वास्तव में सराहनीय है और हम आपके कार्यकाल के दौरान आपके द्वारा लाये जाने वाले ऐसे नवीन सुधारों की आशा करते हैं और मनोरंजन उद्योग से जुड़े सभी मामलों में अपना पूर्ण समर्थन और सहयोग व्यक्त करते हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse