22 से 24 जुलाई तक वाराणसी स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर सिगरा में होगा मंदिर प्रमुखों का महाजुटान

 

  • शिव की नगरी में कल से शुरू होगा दुनिया भर के मंदिर प्रमुखों का महासम्मेलन, संघ प्रमुख करेंगे उद्घाटन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। विश्व का सबसे बड़ा इंटरनेशनल टेंपल्स कन्वेशन और एक्सपो 22 से 24 जुलाई तक वाराणसी स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर सिगरा में होगा। इसमें देश भर के 468 मंदिर प्रमुखों के साथ 41 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। 

इसमें 32 देश आॅनलाइन जुड़ेंगे और नौ देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। तीन दिवसीय आयोजन के दौरान स्मार्ट टेंपल मिशन के साथ ही मंदिरों के लिए श्वेत पत्र भी जारी किया जाएगा। इसका उद्घाटन संघ प्रमुख मोहन भागवत करेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में होंगे।

यह जानकारी शुक्रवार को इंटरनेशनल टेंपल्स कन्वेंशन एंड एक्सपो के चेयरमैन व भाजपा एमएलसी प्रसाद लाड व टेंपल कनेक्ट के संस्थापक गिरेश कुलकर्णी ने दी। पहले दिन के आयोजन के मुख्य अतिथि सरसंघचालक मोहन भागवत होंगे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी शामिल होंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse