हजारीबाग : नगर निगम ने सिंचाई कॉलोनी, दीपूगढ़ा में लगाया शिविर

 

टीम एबीएन, हजारीबाग। आज दिनांक 21.07.2023 को नगर निगम, हजारीबाग द्वारा वार्ड 5 सिंचाई कॉलोनी, दीपूगढ़ा स्थित वार्ड विकास केंद्र में शिविर लगाया गया। प्रशासक प्रेरणा दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगो को जागरूक करना तथा लोगों को वार्ड के विकास में जनसहभागिता को बढ़ावा देना है। 

प्रशासक ने जानकारी दी कि प्रत्येक वार्ड में शिविर लगाया जायेगा। उन्होंने लोगो से समस्या सुनी तथा उसके निराकरण का आश्वासन दिया। शिविर में रोड़ नाली से संबंधित शिकायतों के त्वरित निराकरण करने को अभियांत्रिकी कोषांग को निदेशित किया। 

शिविर में विद्युत से संबंधित 8, रोड़ नाली से 7, स्ट्रीट वेंडर लोन से 8, जन्म से संबंधित 8, राजस्व तथा होल्डिंग से 8, पीएमएवाई से 1, सफाई से 1 तथा जलापूर्ति से 5 आवेदन प्राप्त हुआ। कई आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही हो गया। प्रशासक के निर्देशानुसार रोड, नालियों से संबंधित आवेदनों के निष्पादन हेतु अभियंता द्वारा भौतिक निरीक्षण किया।

 नक्शे से संबंधित मामलों का निरीक्षण टाउन प्लानर आलोक नारायण तथा अर्बन प्लानर विनीता खलखो ने किया। शिविर के आयोजन से वार्डवासी उत्साहित थे तथा उन्होंने शिविर आयोजन के लिए प्रसशसक को आभार प्रकट किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse