टीम एबीएन, बाघमारा (धनबाद)। एके राय की पुण्यतिथि पर बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (सीटू) शाखा मधुबन कोल वाशरी ब्लॉक 2 क्षेत्र में एक सभा आयोजित की गयी। जिसमें केंद्रीय सचिव जेके झा, ब्लॉक 2 के क्षेत्रीय अध्यक्ष कपिलदेव पांडेय, ब्लॉक 2 के क्षेत्रीय सचिव नकुल महतो, मधुबन वासरी के सचिव धनंजय महतो, संतोष कुमार रजक, दिलीप, परमेश्वर, संतोष कुमार, पूजा देवी, कपिल चंद्र चौहान, प्रदीप कुमार और कई लोगों ने मिलकर एके राय की पुण्यतिथि में बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (सीटू) ने यूनियन के झंडे के साथ जुलुस निकाला।
साथ ही एके राय की स्मृति में नारे भी लगाये। साथ ही एके राय की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। कार्यक्रम शुक्रवार की सुबह 6 से 7 बजे तक आयोजित किया गया। बताते चलें कि झारखंड के बड़े नेता मार्क्सवादी चिंतक और धनबाद के पूर्व सांसद एके राय का निधन रविवार को हो गया था। दोपहर 11:15 बजे उन्होंने सेंट्रल अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। वे 13 दिनों तक सेंट्रल अस्पताल में भर्ती रहे थे।
उन्होंने बिनोद बिहारी महतो, शिबू सोरेन के साथ काम किया था। झारखंड अलग राज्य आंदोलन में सक्रिय रहे एके राय झामुमो के संस्थापकों में भी शामिल थे। शिबू सोरेन से अलग होने के बाद उन्होंने मार्क्सवादी समिति (मासस) नाम से राजनीतिक पार्टी बनायी। एके राय का जन्म पूर्वी बंगाल (अब बांग्लादेश) के राजशाही जिला अंतर्गत सपुरा गांव में 15 जून 1935 को हुआ था।
वह केमिकल इंजीनियर बनकर धनबाद आये थे। बाद में कोयला मजदूरों की पीड़ा और शोषण से व्यथित होकर आंदोलनकारी बन गये। देखते-देखते केमिकल इंजीनियर ने लाल झंडा थाम लिया और आंदोलन करने लगे। इंजीनियर का पैसा छोड़ सामाजिक और राजनीतिक आंदोलनों में सक्रिय हो गये। वह तीन बार धनबाद के सांसद और तीन बार सिंदरी विधानसभा सीट से विधायक चुने गये थे।
जेपी आंदोलन के हिस्सा रहे एके राय के मार्क्सवाद और मजदूर आंदोलन पर कई लेख विदेशों में भी प्रकाशित हुए। एके राय के प्रमुख पुस्तकों में हिंदी में योजना और क्रांति झारखंड और लाल खंड अंग्रेजी में बिरसा से लेनिन और नई दलित क्रांति के अलावा पत्र-पत्रिकाओं में सामयिक आलेख भी प्रकाशित होते रहे। उनका लेखन झारखंड आंदोलन और राजनीतिक पर फोकस रहा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse