हेमंत सरकार में आतंकियों और घुसपैठियों की शरणस्थली बना झारखंड : बाबूलाल मरांडी

 

टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला। मरांडी ने लोहरदगा जिला के सादर थाना क्षेत्र स्थित न्यू रोड में एनआईए द्वारा गिरफ्तार आईएसआईएस के आतंकी पर अपनी प्रतिक्रिया दी। 

उन्होंने कहा कि झारखंड में विगत तीन वर्षों में राष्ट्र विरोधी आतंकी शक्तियों का मनोबल बढ़ा है। राज्य में लोहरदगा, धनबाद, जमशेदपुर, सहित संथाल परगना क्षेत्र के जिले ऐसे आतंकवादी संगठनों, घुसपैठियों की शरणस्थली बन गये हैं। 

उन्होंने कहा कि लोहरदगा में विगत दिनों प्रायोजित दंगों के द्वारा माहौल को बिगाड़ने और अशांत करने की कोशिश की गयी लेकिन राज्य सरकार तुष्टिकरण में लिप्त है। मरांडी ने कहा कि लोहरदगा में स्लीपर सेल की रिपोर्ट देने वाले पुलिस अधिकारी पर ही यह सरकार कार्रवाई करने में विश्वास करती है। 

उन्होंने कहा कि घुसपैठियों के कारण राज्य के मूलवासी, आदिवासी समाज का जीवनस्तर, संस्कृति प्रभावित हो रही है। राज्य की डेमोग्राफी में तेजी से बदलाव हो रहे, जो राज्य के लिए खतरनाक और भयावह है। मरांडी ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार बनने पर एनआरसी लागू होगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse